शीत लहर का कहर: बर्बाद फसल का आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सर्वे की मांग

0 389

 

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ

 

पांढुरना। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और ओस (दव) ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बुधवार को ग्राम भंदारगोंदी के किसानों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर तूवर (अरहर) की फसल में हुए भारी नुकसान से अवगत कराया।

किसान निलेश कलसकर ने बताया कि उनकी खसरा नंबर 86/2/1 की पूरी फसल शीतलहर के कारण फूलों समेत सूख गई है। फसल में फलियां नहीं लग पा रही हैं, जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रार्थी ने अपनी निजी भूमि के साथ-साथ गंगाधर हिवसे से ठेके पर ली गई भूमि पर भी यही स्थिति होने की जानकारी दी।

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पटवारी हल्का नंबर 49 के अंतर्गत आने वाले खेतों का तत्काल सर्वे कराया जाए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। संबंधित अधिकारियों ने आवेदन स्वीकार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment