चन्दौहीडोल में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का PVTG बैगा समाज से आत्मीय संवाद, जरूरतमंदों को कंबल वितरण

सीधी
धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्दौहीडोल में सीधी सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने PVTG बैगा समाज के भाई-बहनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने समुदाय की सामाजिक, आर्थिक एवं बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से सुना और ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद परिवारों को कंबलों का वितरण किया।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि PVTG समुदाय का कल्याण केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समुदाय की मूलभूत आवश्यकताओं—जैसे आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं रोजगार—की पूर्ति हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं से अवगत होने के पश्चात सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र त्रिपाठी जी, डॉ. यू.के. श्रीवास्तव जी, के.के. मिश्रा जी, कृष्णलाल प्यासी जी, हरीश द्विवेदी जी, रोहिणीरमन मिश्रा जी, शिवराज यादव जी, निर्देश जायसवाल जी एवं शांति साहू जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के इस संवेदनशील, जनकल्याणकारी एवं मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई।