Breaking News

सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

0 190

 

सीधी (राकेश शर्मा)प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को सुशासन की शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्च मापदंडों के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को सुशासन में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

 

इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने मार्गदर्शन में सुशासन दिवस की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार वर्तमान सरकार जनहित में निरंतर नए निर्णय ले रही है।सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सुशासन दिवस की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता और जनभागीदारी का समन्वित स्वरूप है। डॉ. मिश्रा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और सुशासन को व्यवहार में उतारने का कार्य किया।

 

सांसद ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक दायित्वों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और डिजिटल प्रशासन के माध्यम से जनहित में निरंतर नए और प्रभावी निर्णय ले रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया और युवाओं के लिए स्टार्टअप जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करना है।

 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा सुशासन के मूल्यों को अपनाते हैं तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सुशासन तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करेगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी देव कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर जीवन को आदर्श बनाने की बात कही। पार्षद पूनम सोनी ने कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया, जबकि नितेश मिश्रा ने राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं तथा रंगोली के माध्यम से सुशासन का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. के.एस. नेताम, विभागाध्यक्ष भूगोल द्वारा किया गया तथा संचालन डॉ. दिलीप सोनी ने किया।

 

इस अवसर पर देवेंद्र त्रिपाठी, पवन मिश्रा, निशा सिंह, वरुणेंद्र पांडे, अजीत वर्मा, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. भोला सिंह कुशराम, डॉ. अरुणा सिंह, डॉ. आई.पी. प्रजापति, डॉ. राममिलन प्रजापति, डॉ. गंगा बैरागी, डॉ. अंकिता सोनी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. राम सुरेश भारती, डॉ. रविंद्रनाथ सिंह, डॉ. गुलाम मोईनुद्दीन, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ. अनीता द्विवेदी, डॉ. महेश भूपत, डॉ. रश्मि शर्मा, श्रेया शर्मा, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. सरोज सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment