सादर अभिवादन, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

0 175

संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

🕉बुधवार, 31 दिसम्बर 2025🕉

🔆➖सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस सीधी में हुआ संगोष्ठी का आयोजन।

🔆➖सीधी की जनसुनवाई में 99 आवेदकों की समस्याओं पर शीघ्र निराकरण के निर्देश।

🔆➖सीधी में श्रमोदय विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔆➖शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतुलखी कि छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण हुआ संपन्न।

🔆➖फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20000 रुपए के इनाम की घोषणा। सूचना देने वालों का नाम रखा जाएगा गुप्त।

🔆➖ संजय टाइगर रिजर्व से संबंधित वायरल वीडियो भ्रामक, घटना असत्य।

🔆➖डिंडोरी कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई में 69 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश।

🔆➖पांढुर्णा जिले में जनसुनवाई के दौरान बैंक की मनमानी के खिलाफ एक बुजुर्ग ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार।

🔆➖बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, टारगेट किलिंग का खौफनाक सिलसिला जारी।

🔆➖बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, एक दिन पहले ही दाखिल किया था चुनावी नामांकन। अंतिम संस्कार में शामिल होंगे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर।

🔆➖भारत ने 3 साल के लिए स्टील पर लगाया टैरिफ, सस्ते चीनी इंपोर्ट को बनाया निशाना।

🔆➖नए साल पर सबसे बड़ी खुशखबरी, जापान को पछाड़कर भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।

🔆➖उत्तराखंड के चमोली में सुरंग के अंदर टकराईं 2 लोको ट्रेनें, भीषण हादसे में 100 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर।

🔆➖नए साल पर खाटूश्यामजी में भक्तों का सैलाब, 17 KM नो व्हीकल जोन 3000 जवान तैनात।

🔆➖ बांग्लादेश की खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेश मंत्री जयशंकर।

🔆➖उत्तर प्रदेश में नाबालिग वाहन चलाते दिखे तो अभिभावक पर ‌₹25 हजार जुर्माना और केस होगा दर्ज, लापरवाही पर नियम सख्त।

🔆➖प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, कांग्रेस परिवार में खुशी का माहौल।

🔆➖रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता।

🔆➖कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा सरकार।

🔆➖पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने चौंकाया, सगे भाई के बेटे से ही कराया बेटी का निकाह।

🔆➖न्यू ईयर पर यूरोप की रेल सेवाएं ठप्प ! ब्रिटेन-फ्रांस रेल संपर्क बाधित, यात्रियों से सफर टालने की अपील।

🔆➖लुटेरों ने बैंक में बनाई सुरंग, 300 करोड़ का कैश-सोना लेकर फरार,हर कोई हैरान।

🔆➖सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र की चेतावनी,कहा- कंपनियां ऐसे कंटेंट पर रोक लगाएं, नहीं तो केस होगा, यूजर भी सोच-समझकर पोस्ट करें।

🔆➖बांग्लादेश में 5 हिंदुओं के घरों को लगा दी गई आग, सवाल- अब कहां गए गाजा-फिलिस्तीन पर छाती पीटने वाले!

खेल समाचार

🔆👉🏏महिला T20 क्रिकेट में भारत ने जीता साल का आखिरी मैच, कप्तान के बाद गेंदबाज चमके, श्रीलंका का 5-0 से किया सूपड़ा साफ।

🔆👉🏏 आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेटरों का जलवा, शेफाली-रेणुका की छलांग, दीप्ति नंबर-एक पर कायम।

🌹 प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र तथा वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment