जदयू का सदस्यता अभियान घोसी में सफल, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा हाथ

0 274

घोसी/जहानाबाद। मां कौशल्या उत्सव हॉल के सभागार में जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद शमसाद शाई, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ राजू शर्मा, मुकेश शर्मा, योगेश दास, जदयू नेत्री प्रवीला कुशवाहा, मनोरमा देवी सहित कई नेताओं ने भाग लेकर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई और संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है। सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत हर घर नल का जल, पक्की नाली और सड़क का निर्माण कर लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद शमसाद शाई ने कहा कि हम नीतीश कुमार के विचारों और पार्टी सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान को घर-घर पहुंचाने की अपील की और बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता दी है, जिससे वे स्वावलंबन की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

जदयू के वरिष्ठ नेता राजू शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण से विकास कार्य तेज गति से हुए हैं। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जदयू से जोड़ने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनोद केशरी ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया।

— नवीन कुमार, संवाददाता पटना, बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment