पटना में भाकपा का प्रदर्शन: “बुलडोजर राज नहीं सहेंगे”  झोपड़ियों व फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव

0 234

नवीन कुमार, संवाददाता — पटना बिहार

पटना। गांधी मैदान से लगी झुग्गी-झोपड़ियों और फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने तथा बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद के आह्वान पर झुग्गी-झोपड़ी निवासी संघ एवं फुटपाथ दुकानदार संघ ने संयुक्त रूप से पटना जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने लाल झंडे और तख्तियों के साथ “गरीबों पर बुलडोजर राज नहीं सहेंगे”, “उजाड़े गए झोपड़ीवासियों को आवास दो”, “वैकल्पिक व्यवस्था बिना हटाना बंद करो” जैसे नारे लगाए।

एग्जीबिशन रोड मोड़ से शुरू जुलूस बाकरगंज मोड़, कारगिल चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। रास्ते में पुलिस प्रशासन ने कई बार जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नेताओं के आक्रामक तेवर के सामने पुलिस को पीछे हटना पड़ा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उपस्थित मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात एडीएम जांच पुष्पेश कुमार से कराई गई।

प्रतिनिधिमंडल में झोपड़ी संघ के अध्यक्ष देवरत्न प्रसाद, महासचिव प्रमोद नंदन, मीना देवी, बनारसी मांझी एवं फुटपाथ दुकानदार संघ के महासचिव मनोज कुमार शामिल थे। वहीं स्थल पर बांकीपुर अंचल सचिव मंगल पासवान की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि “भीषण ठंड में गरीबों को उजाड़ना सरकार की अमानवीय और गरीब विरोधी नीति है। यह संविधान व मानवीय मूल्यों पर हमला है, भाकपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”

भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड गजनफर नवाब ने सरकार की कार्रवाई को “संविधान पर बुलडोजर चलाने” जैसा बताते हुए मजदूर-गरीबों को एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया।

सभा में मजदूर नेता कौशलेंद्र कुमार वर्मा, डीपी यादव, बबलू सिंह, उदयन राय, जितेंद्र कुमार, संजय यादव, हरेंद्र पासवान, मीना देवी, अनंत शर्मा, रमेश कुमार गुड्डू सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।

जुलूस और सभा में रेखा देवी, मनती देवी, रूमा देवी, अभिषेक कुमार, आरती देवी, अंजलि देवी, पुनम देवी, कोमल देवी, सोमन देवी, मंचन देवी समेत सैकड़ों की संख्या में गरीब झोपड़ी-वासी और दुकानदार शामिल रहे।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment