बोरी बंधान से जल संचयन का संदेश : जन अभियान परिषद
बिना पानी जीवित रहना असंभव – समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ
पांढुर्णा/25 दिसंबर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण प्रदेश में जल संचयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 15 नवंबर से 30 दिसंबर तक जल संरक्षण एवं जल संचयन को लेकर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के तहत बोरी बंधान, जल संवाद, कार्यशालाएं एवं संगोष्ठियों का आयोजन सीएमसीएलडीपी छात्रों के चयनित ग्रामों एवं प्रस्फुटन ग्रामों में किया जा रहा है। इन गतिविधियों में प्रस्फुटन समितियों, स्वैच्छिक संगठनों, पंचायत समितियों एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा जन अभियान परिषद के नेतृत्व में सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम संपन्न किए जा रहे हैं।
जिला पांढुर्णा में यह अभियान जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बंदु श्री सूर्यवंशी एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान परामर्शदाता श्री राजु वरूड़कर, कु. श्याम दलवी, श्रीमती किर्ति घागरे, श्रीमती वर्षा खुरसंगे, कु. प्रविण साहु एवं सभी सीएमसीएलडीपी छात्र ग्राम-ग्राम जाकर जल संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पिठैर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा बोरी बंधान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल संचयन का महत्व समझाया गया तथा बिना पानी के जीवन की कल्पना असंभव होने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बंधान के सरपंच श्री अम्मीलाल वट्टी, पंचायत सचिव श्री प्रहलाद ईरपाची, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री बब्बुसिंह ईवनाति, सचिव श्री देविदास कोराची, श्री फुलकराम आहके, श्री विजय वट्टी, श्री बलवंत ईवनाती, छात्र मंगेश गजभिए, पारस बालपांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।