प्रसिध्य प्रखर वक्ता सोपान महाराज कनेरकरजी का उद्बोधन सरगम टॉकीज में हुआ
(युवाओं में नशे एवं हिंदू धर्म में पश्चिमी सभ्यता को लेकर जमकर किया कटाक्ष)

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ
पांढुरना:-पांढुरना जिले की धर्मिक सामाजिक संस्था विशाल जाम सांवली पदयात्रा समिति द्वारा पदयात्रा के 16 वे वर्ष पर नगर के सरगम टाकीज में विशाल सनातन गर्जना का आयोजन किया गया जिसमे महाराष्ट के प्रसिध्य प्रखर वक्ता मा. सोपान दादा कनेरकर जी को आमंत्रित किया था, नगर से प्रतिवर्ष साल के अंतिम शनिवार को 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रशिद्ध चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर जाम सावली तक विशाल पदयात्रा का आयोजन रखा है जिसके अंतर्गत हिंदू धर्म में सनातन के प्रति खासकर युवाओं में आस्था एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध प्रखर वक्ता सोपान महाराज कनेरकर का उद्बोधन रखा गया विशाल सनातन गर्जना के आयोजन को लेकर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर प्रचार प्रसार किया गया था बुधवार शाम को प्रथम विशाल जामसावली पदयात्रा समिति द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया इसके उपरांत वक्ता सोपान दादा कनेरकर का उद्बोधन शुरू हुआ जिसमें सोपान महाराज द्वारा आयोजन में विशाल रूप से पहुंचे सनातन धर्म प्रेमियों को अपने धर्म के प्रति एवं अपने परिवार सहित समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर कटाक्ष रूप से जागरूक करने का प्रयास किया गया युवक एवं यूवतियों में पश्चिमी सभ्यता के प्रति जिज्ञासा एवं पक्षी भी सभ्यता सहित दूसरे धर्म की तरफ बढ़ती आस्था को चिंताजनक बताते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया पति-पत्नी के संबंधों को लेकर भी संबंध किस प्रकार होने चाहिए इसके बारे में भी अपने संबोधन में कनेरकर महाराज द्वारा जानकारी दी गई आयोजन में उपस्थित सैकड़ो लोगों द्वारा महाराज के दिए गए संबोधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि महाराज द्वारा बताया गया एक-एक शब्द सभी सनातनी धर्मविलंबियों के लिए एक जागरूकता का संदेश था युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर भी महाराज द्वारा कटाक्ष किया गया एवं अपनी जिम्मेदारी को लेकर किस प्रकार हर युवा द्वारा अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए इसकी जानकारी प्रदान की आयोजन में विशाल जाम सांवली पदयात्रा समिति के अध्यक्ष मनोज गुडधे एवं पदयात्रा समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग इस आयोजन में उपस्थित रहे