सादर अभिवादन, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
🕉 शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025🕉
🔆➖सीधी में जल संचय अभियान के तहत हिरन नदी उद्गम स्थल झोरा झरना में किया गया बोरी बंधन एवं श्रमदान।
🔆➖स्वच्छ रसोई सशक्त नारी की ओर बड़ा कदम, दिए जाएंगे 25 लाख नए गैस कनेक्शन।
🔆➖पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि हरे नारों की आड़ में सुखा सच, मां के नाम हरियाली, मुनाफे के नाम तबाही। उन्होंने कहा कि तरक्की के नाम पर सिर्फ तख्ती बदली, गांव की रूह आज भी प्यासी है।
🔆➖पांढुरना में रेलवे कि लापरवाही से जनता परेशान, अधूरे ब्रिज को लेकर पार्षद ने खोला मोर्चा।
🔆➖अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, बोले- ‘हमने गिराई अनुच्छेद 370 की दीवार।
🔆➖उडी़सा में 1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उइके एनकाउंटर में ढेर, कंधमाल के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन।
🔆➖शशि थरूर बोले- अवैध प्रवासियों पर सरकार का एक्शन सही,अवैध तरीके से रहने वालों को बाहर निकालने का हक, सरकार को अपना काम करने दें।
🔆➖बांग्लादेश में एक हफ्ते में दूसरे हिंदू की हत्या, भीड़ ने अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने हथियार बरामद किए।
🔆➖इंडिगो आज से फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रियों को देगा ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर।
🔆➖अब सेना के जवानों को सोशल मीडिया इस्तेमाल की इजाजत,इंस्टाग्राम पर कमेंट की मनाही, वॉट्सएप पर मैसेज कर सकेंगे, 5 साल पहले बैन लगाया था।
🔆➖क्रिसमस के मौके पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी,मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की, राहुल गांधी ने भी दी बधाई।
🔆➖सौरभ भारद्वाज समेत AAP के तीन नेताओं पर FIR दर्ज,सैंटा क्लॉज के अपमान का आरोप, दिल्ली पॉल्यूशन पर बनाया था वीडियो।
🔆➖आधी रात में खाली हो रहा राबड़ी आवास,तेजस्वी और लालू पटना से बाहर हैं, छोटी गाड़ियों से चुपचाप शिफ्ट कराया जा रहा सामान।
🔆➖स्टेट जीएसटी की आयरन-स्टील एवं स्क्रैप पर बड़ी कार्रवाई , 125 करोड़ की कर चोरी उजागर, प्रदेश में 100 प्रतिष्ठानों पर की एक साथ छापेमारी।
🔆➖उत्तर भारत में शुरू हुआ ठंड का असली खेला, 27 दिसंबर को सर्दी दिखाएगी अपने तेवर।
🔆➖राजस्थान में 10वीं पास ही बन पाएंगे सरपंच, शैक्षणिक योग्यता लागू करने की तैयारी।
🔆➖रेल यात्रियों को बड़ा झटका! बढ़ गया ट्रेनों का किराया, 25 दिसंबर की आधी रात से लागू।
🔆➖भाजपा के सत्ता में आने के बाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों में वृद्धि हुई है,एमके स्टालिन।
🔆➖’गडकरी गजब के नेता’ सस्पेंड नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक।
🔆➖भारत के साथ हमारे रिश्ते रणनीतिक हैं, अमेरिकी रिपोर्ट पर भड़का चीन, खूब सुनाया।
🔆➖शशि थरूर का शेख हसीना पर बड़ा बयान, वापस जाने के लिए मजबूर न करके सही मानवीय भावना दिखाई है।
🔆➖दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी बावुमा बोले, बुमराह-पंत ने माफी मांगी थी:मैदान की बात नहीं भूलते, लेकिन दुश्मनी नहीं रखते; दोनों ने कोलकाता टेस्ट के दौरान बौना बोला था।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र तथा वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹