पंचायत उप निर्वाचन 2025: 29 दिसंबर को मतदान, अपर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

शांतिपूर्ण मतदान हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल अधिकारी नियुक्त
सीधी | 23 दिसम्बर 2025
अपर कलेक्टर श्री बी.पी. पाण्डेय ने पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत छुही के सरपंच पद तथा ग्राम पंचायत सिरौला के वार्ड क्रमांक 14 के पंच पद हेतु 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान संपन्न होगा।
जारी निर्देशों के अनुसार मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं ईवीएम का वितरण 28 दिसंबर 2025 को प्रातः 8 बजे से तहसील मुख्यालय मझौली से किया जाएगा। सामग्री वितरण के उपरांत मतदान दलों को उसी दिन विशेष वाहनों द्वारा संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
मतदान सामग्री के वितरण, मतदान पश्चात सामग्री की सुरक्षित वापसी, मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। आदेशानुसार राजेश पारस, प्रभारी तहसीलदार तहसील मड़वास को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्तुति गौतम, अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग उप संभाग मझौली को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।