Mppsc 2022 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा ( रसायन शास्त्र) मे 83वां रैंक प्राप्त कर प्रथम प्रयास मे गरीब किसान का बेटा श्री राम कुमार तेकाम ने हासिल किया असिस्टेंट प्रोफेसर का पद

रिपोर्टर धनीराम चीचाम अमरपुर डिंडोरी
जिले के पिछड़े क्षेत्र ग्राम- खितौली पोस्ट- जुनवानी विकासखंड- अमरपुर जिला- डिंडोरी के रहने वाले श्री राम कुमार तेकाम पिता श्री मन्नू लाल (कृषि मजदूरी) माता श्रीमती कुंती बाई (ग्रहणी) हैं जो वर्तमान मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचीन डिंडोरी मे रसायन शास्त्र विषय मे वर्ग-1 पर पदस्थ हैं। श्री राम कुमार तेकाम बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं परिवार की प्रतिकूल परिस्थिति होते हुए भी अपनी स्कूल शिक्षा JDES हायर सेकेण्डरी स्कूल जुनवानी से तथा शासकीय चंद्रविजय महाविद्या डिंडोरी से बीएससी एवम एमएससी रसायन शास्त्र विषय से स्नाकोत्तर के प्रथम बैच मे दाखिला लेकर प्रथम श्रेणी मे पासआउट हुए श्री तेकाम जी इससे पहले 2013 मे पोलिस विभाग मे भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं एवं राजस्व विभाग मे पटवारी के पद पर 2018 से 2023 तक कार्य कर चुके हैं एवं उसके बाद 2023 से 2024 तक प्राथमिक शिक्षक के रूप मे भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं साथ ही 2014 – 2015 मे मध्यप्रदेश S.I. मे चयन तथा 2015-16 मे नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित PGT रसायन शास्त्र विषय पर इंटरव्यू एवम 2018 मे वर्ग- 2 शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं। यह उनकी पांचवी नौकरी है।श्री राम कुमार तेकाम जी ने सहायक प्राध्यापक पद पर चयन का श्रेय अपने माता -पिता एवम अपने परिवार के सदस्यों तथा विभिन्न शैक्षणिक कालों मे अपने सभी गुरुजनों एवम अपने सहपाठी मित्रों को एवम विशेष रूप से अपनी दीदी शिक्षिका श्रीमती जे. कुलेश को दिया है जिन्होंने उनकी अध्ययन मे विशेष योगदान दिया है। इनका मुख्य उद्देश्य शिक्षित समाज का निर्माण करना एवम वैज्ञानिक चिंतन का विकाश करना है।