जिला स्तरीय V S S प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जहानाबाद i जिला शिक्षा भवन जहानाबाद के सभागार में आयोजित विद्यालय शिक्षा समिति के मास्टर प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन किया गया, इस अवसर पर प्रशिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शिक्षा का सर्वव्यापीकरण एक व्यापक लक्ष्य है और लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए विद्यालय के प्रति समुदाय की सहभागिता का होना जरूरी है, और इस उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा समिति या विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका शिक्षा सहित विद्यालय विकास के प्रति महत्वपूर्ण है, वहीं प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि शिक्षा सरकार के साथ साथ भारत के संविधान के साम्यवर्ति सूची में शामिल हैं, जहां प्राविधानों के अनुसार शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति,शिक्षण प्रशिक्षण, शिक्षा समिति के सदस्यों का विद्यालय के सफल संचालन में उनका कार्य और दायित्व, सहित विद्यालयो को स समय खुलना एवं बंद होना, छः से चौदह आयु वर्ग के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल हैं, इस अवसर पर प्रशिक्षकों के द्वारा विद्यालय विकास योजना, ग्रुप की प्रस्तुति, विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक, एवं भूमिका पर विशेष गतिविधि की गई, इस दौरान संभाग प्रभारी श्रीमती नैनिका, प्रशिक्षक जया देवी, अनुज्ञा कुमारी, समेत कई प्रशिक्षक मौके पर मौजूद थे