गुणसागर विद्या विहार स्कूल के वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक मुकेश टंडन और कथावाचक बटुक जी महाराज हुए शामिल

0 311

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

गुलाबगंज-शुक्रवार को पं. गुणसागर विद्या विहार विद्यालय, गुलाबगंज मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ जहां कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मुकेश टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय कथावाचक पं. अंकित तेनगुरिया (बटुक जी) के पिता कमलेश महाराज,छत्रपाल शर्मा,जगदीश दांगी, पूर्व सरपंच प्रकाश गुप्ता, जनपद सदस्य सचिन यादव, वरिष्ठ पत्रकार रूपेश कुशवाह जी,पीयूष शर्मा (जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं) तथा सरपंच संघ अध्यक्ष रामराज दांगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

 

कार्यक्रम से पूर्व विधायक मुकेश टंडन ने मंगल आरती धाम में श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन किए, तत्पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए। समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ, जिसने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

 

अपने उद्बोधन में विधायक मुकेश टंडन ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह का संचालन राजकुमार रैकवार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। वही विद्यालय के प्राचार्य जय शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया, वहीं विद्यालय के संचालक पं. दिनेशानंद सागर महाराज ने अतिथियों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया और समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment