सीधी पुलिस स्टाफ को मिला जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण

0 267

 

सीधी।

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को सीधी पुलिस स्टाफ के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

 

यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुआ, जिसका सफल संचालन रक्षित निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमरे ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हृदयघात, दम घुटने जैसी आपात मेडिकल स्थितियों में पुलिस कर्मियों को तत्काल प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता देने के लिए सक्षम बनाना रहा।

 

प्रशिक्षण FACE संस्था, रीवा के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। टीम में डॉक्टर प्रतिभा चतुर्वेदी (मास्टर ट्रेनर), श्री जितेंद्र गर्ग, श्री संजय कुशवाहा, श्री नीरज पांडेय, श्रीमती मुस्कान त्रिवेदी एवं सुश्री प्राची मिश्रा शामिल रहीं। विशेषज्ञों ने सीपीआर की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया।

 

कार्यक्रम में पुलिस लाइन स्टाफ एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। यह आयोजन सीधी पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनता की सुरक्षा और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment