सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी

0 364

कोतवाली पुलिस ने पकड़ी नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप

200 शीशी कोडिन युक्त सिरप जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

 

सीधी | 15 दिसंबर 2025

सीधी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित कोडिन फास्फेट युक्त कफ सिरप की भारी खेप जप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में ग्राम हिनौता से आरोपी जागीर खान पिता मोहम्मद असगर (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के पीछे अवैध रूप से नशीली कफ सिरप संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके से ओहमेरेक्स-टी कफ सिरप की 200 शीशी (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 बताई गई है।

 

बरामद नशीली सिरप को विधिवत जप्त कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीली सामग्री कहाँ से लाया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

 

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार, उनि. पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह सेंगर, महिला प्रधान आरक्षक ममता पाठक एवं आरक्षक बालेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही। सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment