मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, मजदूरी भुगतान की ली जानकारी 

0 293

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने आज जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत कारोपानी, बिंझौरी और सुनियामार में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल की स्थिति, उपस्थित श्रमिकों की संख्या तथा कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की जानकारी प्राप्त की एवं भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को जोड़ने एवं रोजगार सृजन बढ़ाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment