पांढुर्णा जिले के विकास को गति देने के लिए उच्च-स्तरीय सलाहकार समिति का गठन

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना
पांढुर्णा/12 दिसंबर 2025/ जिला पांढुर्णा (म.प्र.) में जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण “जिला विकास सलाहकार समिति” का गठन किया गया है। यह आदेश मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों पर जारी किया गया है।
समिति का नेतृत्व और स्वरूप:
समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं, जबकि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (प्रभारी मंत्री) उपाध्यक्ष हैं।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ सदस्य-सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
समिति में सांसद, स्थानीय विधायक (सौंसर और पांढुर्णा), जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही उद्योग, व्यापार, किसान, समाजसेवा, चिकित्सा और विधि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से 20 नामित प्रतिनिधि शामिल हैं।
आवश्यकतानुसार, जिला स्तर के सभी विभागों के प्रमुख भी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
मुख्य उद्देश्य:
इस समिति का मुख्य कार्य जिले के समग्र और दीर्घकालीन विकास के लिए दिशा-निर्देशन और परामर्श देना है। यह जनता व हितधारकों के सुझावों के आधार पर योजनाएँ बनाएगी। इसका लक्ष्य स्थानीय कौशल को ‘वोकल फॉर लोकल’ सिद्धांत के तहत बढ़ावा देना, रोजगार सृजन, शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, और उद्योग, कृषि, पर्यावरण व निर्यात सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिले की कार्ययोजना को मार्गदर्शन प्रदान करना है।