लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की रिपोर्ट पेश सांसद डॉ. राजेश मिश्रा बोले, “हर नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य संकल्प”

सीधी। लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश मिश्रा ने आज संसद में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट लोकसभा पटल पर प्रस्तुत की।
रिपोर्ट पेश करते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह दस्तावेज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस मंशा को मज़बूती देता है, जिसमें प्रत्येक भारतीय को उत्तम एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण आँकड़े, योजनाएँ और भविष्य की कार्ययोजनाएँ विस्तार से शामिल की गई हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ गाँव–गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट प्रस्तुत होने पर सदन में मौजूद सांसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया और इसे एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया।