सीधी–सिंगरौली NH-39 को NHAI को सौंपने की प्रक्रिया में तेजी

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

0 383

 

नई दिल्ली।

सीधी–सिंगरौली क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क विस्तार व उन्नयन की मांग को मजबूती मिली है। इसी क्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपने का आग्रह किया।

 

भेंट के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि NH-39 दोनों जिलों की “जीवनरेखा” है। इसके NHAI को हस्तांतरण से सड़क की गुणवत्ता, चौड़ीकरण, निर्माण तथा रखरखाव की प्रक्रिया में उल्लेखनीय तेजी आएगी। इससे सीधी और सिंगरौली के बीच यातायात, उद्योग, खनन गतिविधियाँ एवं जनसुविधाएँ बेहतर होंगी।

 

सांसद के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए। मंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया से क्षेत्रभर में उत्साह का माहौल है और लोग इस लंबे समय से लंबित मांग के आगे बढ़ने को ऐतिहासिक कदम मान रहे हैं।

 

एनएच-39 को NHAI के अधीन लाने की यह प्रक्रिया दोनों जिलों में विकास के नए द्वार खोलेगी। स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों की सराहना की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment