जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 137 आवेदकों की समस्याएं 

0 266

प्राइड इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट : सीधी

 

निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी तथा अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुँचे 137 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने समस्याओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

 

सीईओ ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा निर्धारित आवेदनों को विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से लेकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें तथा समाधान की सूचना हितग्राही को प्रदान करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की जाए, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

 

जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार तथा जनपद पंचायतों के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment