मध्यान्ह भोजन योजना संकट में: स्व-सहायता समूह खाद्यान्न की कमी से बेहाल

0 290

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

 

 

डिंडोरी जिले में मध्यान्ह भोजन (MDM) संचालित करने वाले स्व-सहायता समूह इन दिनों गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभा रहीं समूह संचालक महिलाओं को समय पर खाद्यान्न न मिलने से भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।

 

महिलाओं का कहना है कि खाद्यान्न की आपूर्ति में लगातार देरी हो रही है, जिसके चलते भोजन तैयार करने में समस्या आती है और कई बार स्कूलों में एमडीएम वितरण प्रभावित होता है। यही नहीं, संचालन के लिए मिलने वाली राशि भी समय पर जारी नहीं की जा रही, जिससे आवश्यक सामग्री खरीदने में बाधाएँ उत्पन्न होती हैं।

 

लगातार आ रही इन समस्याओं को लेकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खाद्यान्न और राशि दोनों समय पर उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि मध्यान्ह भोजन योजना सुचारू रूप से संचालित की जा सके और बच्चों को पौष्टिक भोजन निर्धारित समय पर मिल सके।

 

महिलाओं ने प्रशासन से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment