नमस्कार, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

0 138

संपादक आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ – राकेश शर्मा के साथ

 

🕉09 – दिसम्बर 2025- मंगलवार🕉

 

👇

⛔👉सीधी के विद्यार्थी अविस्मरणीय पल के साथ बेंगलुरु विजिट से लौटे सकुशल।

⛔👉सीधी कलेक्टर ने अवैध खनिज उपयोग पर रेलवे संविदा कारों को दी कड़ी चेतावनी, कार्यवाही के निर्देश।

⛔👉सीधी कलेक्टर ने कहा है कि सी एम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

⛔👉सीधी कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार हेतु जिला चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश।

⛔👉सीधी में राजपूत मेडिकल में लगी अचानक भीषण आग से पूरा मेडिकल स्टोर जलकर हुआ खाक।

⛔👉डिंडोरी में योजनाओं के प्रगति की कलेक्टर सभागार में की गई व्यापक समीक्षा।

⛔👉सिंगरौली जिले के एनसीएल में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 का हुआ शुभारंभ।

⛔👉पांडुरना जिले में मोक्षधामों को मातृ पितृ बनाने की अभिनव पहल, कलेक्टर को सौंपा गया खाका।

⛔👉राजनाथ सिंह के निशाने पर आई कांग्रेस, कहा- वंदे मातरम स्वयं में पूर्ण, अपूर्ण बनाने की कोशिश की गई।

⛔👉 संसद में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान टोके जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अचानक गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर उन्होंने कभी भी संसद की मर्यादा नहीं तोड़ी। इस बात का सबको ध्यान रखना चाहिए।

⛔👉लोकसभा में वंदे मातरम पर हुई बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह चर्चा जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कराई गई है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है, इसलिए अब बहस की जरूरत नहीं थी

⛔👉लोकसभा में चुनाव सुधारों और SIR पर चर्चा आज, विपक्ष वोट चोरी, BLO की मौतों का मुद्दा उठाएगा, राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे।

⛔👉वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस ने देश की रक्षा को प्राथमिकता नहीं दी।

⛔👉भूकंप – जापान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, 10 फीट ऊंची सुनामी का अलर्ट।

⛔👉 नहीं टली यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी, इंडिगो ने दिल्ली और बेंगलुरु से 250 से अधिक उड़ानें कीं रद्द।

⛔👉पंजाब में ‘500 करोड़’ वाले बयान के बाद कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू की पार्टी सदस्यता निलंबित की।

⛔👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेल हुआ सीजफायर, थाईलैंड का कंबोडिया पर एयर स्ट्राइक, थाई सैनिक की मौत, फिर शुरू हुई दोनों देशों में जंग।

⛔👉 संसद में विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने कहा कि’कांग्रेस ने वंदे मातरम् के किए टुकड़े-टुकड़े’।

⛔👉’प्राइवेट पार्ट पकड़ना रेप नहीं’ कहने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा- ऐसी भाषा न बोलें, जो पीड़ित को डरा दे।

⛔👉 कश्मीर से महबूबा मुफ़्ती ने वंदे मातरम पर बहस को लेकर केंद्र की आलोचना की, कहा- भाजपा खोखले प्रतीकवाद में लिप्त।

⛔👉गोवा हादसे पर बड़ी अपडेट, दोनों मालिक इंडिगो फ्लाइट से देश छोड़कर भागे।

⛔👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को NDA सांसदों के साथ डिनर मीटिंग करेंगे।

⛔👉स्मृति-पलाश की शादी हुई कैंसिल, स्मृति ने कहा- अब आगे बढ़ने का समय।

⛔👉मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, की मुआवजे की मांग।

⛔👉कर्ज के जाल में फंसा बांग्लादेश, ब्याज बना बजट का बड़ा खर्च, राजस्व प्रमुख ने दी बड़ी चेतावनी।

⛔👉इंडिगो संकट के बाद सख्ती- ‘देश के एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे अधिकारी’, उच्च स्तरीय बैठक में बोले उड्डयन मंत्री।

⛔👉 लंदन में राष्ट्रपति जेलेंस्की की अहम बैठक, शांति योजना पर यूरोपीय नेताओं की चर्चा तेज।

⛔👉विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को मुंबई से उदयपुर लेकर आई पुलिस, 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला।

⛔👉नीले ड्रम वाली मुस्कान का खौफ, पति बोला- विधवा मां का अकेला सहारा हूं, जोखिम नहीं लूंगा, पत्नी प्रेमी संग भेजी।

⛔👉रडार लॉक को लेकर भड़का जापान, चीनी राजदूत को किया तलब, और बिगड़ेंगे संबंध।

⛔👉लाल निशान में बंद हुआ बाजार, शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 610 अंक लुढ़का।

⛔👉 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का पहला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच। भारत में दक्षिण अफ्रीका ने 10 साल से नहीं जीती T20 सीरीज। मैदान पर वापसी के लिए तैयार गिल, मैच से पहले दो घंटे तक किया अभ्यास हार्दिक ट्रेनिंग से रहे दूर।

 

🌸आपका दिन शुभ-सुखद और मंगलमय हो🌸

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment