.. नमस्कार, सुबह-सवेरे समाचार दर्शन🙏

…..संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ
🕉सोमवार, 08 दिसम्बर 2025🕉
🌺👉सीधी, चुरहट,रामपुर नैकिन एवं मझौली में 13 दिसंबर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन।
पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी किए गए नियुक्त।
🌺👉सीधी जिले के मझौली नगर परिषद अध्यक्ष पद के अप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी हुए नियुक्त।
🌺👉सीधी में पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बनी एक बड़ी पहल।
🌺👉सीधी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इनामी आरोपी और बाल अपचारी को किया गिरफ्तार।
🌺👉संसद सत्र के बीच सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा का सीधी सिंगरौली दौरा।
🌺👉सीधी जिले में विज्ञान और गणित ओलंपियाड में 1406 विद्यार्थी हुए शामिल।
🌺👉डिंडोरी में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 105 लीटर अवैध शराब जप्त, तीन आरोपी हिरासत में।
🌺👉विलुप्त की कगार पर पक्षी जगत, मानव गतिविधियां बनी सबसे बड़ा खतरा।
🌺👉पांडुरना जिले में गूंजा एक पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का नारा।
🌺👉संसद में आज ‘वंदे मातरम’ पर 10 घंटे की बड़ी चर्चा, लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शुरुआत ।
🌺👉 गोवा नाइट क्लब की आग में झुलसे 25 लोगों की दर्दनाक मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान।
🌺👉पत्नी समेत गिरफ्तार हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट, 30 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला।
🌺👉11 साल में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में 6 गुना उछाल, निर्यात में भी रचा नया रिकॉर्ड।
🌺👉इजराइल का बड़ा बयान,भारत संग सहयोग के ‘अनंत अवसर’, रखी मांग- हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करें ।
🌺👉यात्रियों को मिली बड़ी राहत! 6 दिन की अफरा-तफरी के बाद Indigo ने रिफंड किए 610 करोड़ रुपये।
🌺👉’हमारे फैसलों पर किसी को वीटो नहीं,’ शेख हसीना के भारत आने पर एस जयशंकर का स्पष्ट संदेश।
🌺👉नवजोत सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है, तो वह सक्रिय राजनीति में लौटेंगे बोली-पत्नी नवजोत कौर।
🌺👉गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, राजस्थान में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी; छह लोग गिरफ्तार।
🌺👉मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने खाई कसम, नई पार्टी बना ममता को करेंगे सत्ता से बेदखल।
🌺👉LoC पर पाकिस्तान के 68 आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय,120 आतंकी भारत में घुसने की तैयारी में,सुरक्षाबलों को निर्देश- टेररिस्ट सीमा के करीब न पहुंचें।
🌺👉चुनाव 2027 से पहले पंजाब CM का सर्वे,पूछ रहे- मान को 100 में से कितने नंबर, विपक्ष ने पूछा- सीएम का ऑर्डर या दिल्ली टीम करा रही।
🌺👉मनीष तिवारी की मांग- सांसदों को वोटिंग की आजादी मिले,लोकसभा में प्राइवेट बिल पेश किया, कहा- पार्टी व्हिप जारी कर वोट तय न करे।
🌺👉लाश रखकर प्रदर्शन किया तो होगी 5 साल की जेल,24 घंटे में करना होगा अंतिम संस्कार।हॉस्पिटल जबरन नहीं रख सकेंगे डेड बॉडी।
🌺👉बांग्लादेश में पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों के समय से कई लोग लापता हैं।परिवारवालों को उनका शव भी नहीं मिला।
🌺👉 घर-घर का चहेता बना बिग बॉस-19 का विजेता, गौरव खन्ना ने जीती ट्राफी, रनर-अप रहीं फरहाना।
खेल समाचार
🌺👉🏏रोहित और विराट के शानदार प्रदर्शन की चर्चा के बीच गंभीर बोले- वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर।
🌸आप का दिन शुभ- सुखद और मंगलमय हो🌸