मझौली नगर परिषद अध्यक्ष पद के उप-चुनाव हेतु रिटर्निंग अधिकारी किये गये नियुक्त

0 253

 

 

सीधी (राकेश शर्मा) सीधी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष पद के उप-निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) के निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की है।

 

जारी आदेश के अनुसार आर.पी. त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी मझौली को रिटर्निंग ऑफिसर तथा राजेश पारस, प्रभारी तहसीलदार मड़वास को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर नियमों तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्य को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment