पांढुर्ना विधायक ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के लिए रखी प्रमुख मांगें

0 302

कलेक्टर कार्यालय कृषि मंडी परिसर में बनाने का प्रस्ताव; नांदनवाड़ी को कॉलेज और तहसील दर्जा देने की मांग

 

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

भोपाल। पांढुर्ना क्षेत्रीय विधायक नीलेश आर. उईके ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपने विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने सबसे पहले पांढुर्ना के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को बजट में शामिल करने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

विकास संबंधी अपनी मांगों में, विधायक उईके ने आदिवासी अंचल के नांदनवाड़ी क्षेत्र में सरकारी महाविद्यालय और एकलव्य विद्यालय खोले जाने की मांग की। उन्होंने नांदनवाड़ी और सांवरी को मुख्य तहसील का दर्जा देने का भी आग्रह किया।

बुनियादी सुविधाओं के तहत, उन्होंने हिरावाड़ी और नांदनवाड़ी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर स्कूल भवनों और सड़क निर्माण जैसे आवश्यक विषयों को भी प्रमुखता से उठाया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने ऐतिहासिक देवगढ़ किले को पर्यटन स्थल घोषित करने और मैनीखापा में कन्या छात्रावास स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने कलेक्टर कार्यालय के निर्माण स्थल को शहर से बाहर ले जाने के बजाय, इसे वर्तमान में संचालित कृषि मंडी परिसर में ही बनाने की मांग भी रखी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment