Breaking News

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग महिला सिटी लीग प्रतियोगिता डिंडोरी में संपन्न हुआ

0 357

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

दिनांक 5 दिसंबर 2025 बालिकाओं के आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के साथ-साथ शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास की क्षमता बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया के तहत अस्मिता किकबॉक्सिंग महिला सिटी लीग प्रतियोगिता जो पूरे प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं,जिसमें आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को सामुदायिक भवन साकेत नगर डिंडोरी में सिटी लीग प्रतियोगिता संपन्न हुआ!जिसमें जिले के सभी विकासखंडो से लगभग 150 खिलाड़ी और शहडोल जिले के प्रतिभागियों की सहभागिता रही!उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ के अध्यक्ष और इंडियन करने के महासचिव श्री राजेंद्र सिंह तोमर (ब्लैक बेल्ट 7-डॉन जापान) एवं एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ मध्य प्रदेश के महासचिव श्री आशुतोष दधीचि की उपस्थिति में प्रतियोगिता आयोजित की गई! कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा)श्री नरेंद्र राजपूत जी विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा राय विभाग कार्यवाहिका राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति माननीय जिला महामंत्री (भाजपा)श्री सुधीर दत्त तिवारी जी माननीय भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका सिंह भारद्वाज की उपस्थिति में सर्वप्रथम माता सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र राजपूत जी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमति शिखा राय मैडम के द्वारा बालिकाओं का उत्साहवर्धन एवं आशीर्वचन स्वरुप महिला सशक्तिकरण को लेकर उद्बोधन प्रदान किया गया!प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड मेडल 12 सिल्वर मेडल और आठ ब्रॉन्ज मेडल बालिकाओं ने अपने नाम किया!आयु वर्ग 10-11-12

32 किलोग्राम वजन में कुमारी राधिका चौधरी गोल्ड मेडल सौम्या सिल्वर मेडल 56 किलोग्राम वजन में शिवानी चौधरी गोल्ड मेडल आयु वर्ग 13- 14-15 में 37 किलोग्राम वजन में महेश्वरी तेकाम गोल्ड मेडल ज्योत्सना उद्दे सिल्वर मेडल 42 किलोग्राम वजन में चिंकी मरकाम गोल्ड मेडल प्रतिज्ञा सिल्वर मेडल आकांक्षा धुर्वे ब्रॉन्ज मेडल 46 किलोग्राम वजन में दीपज्योति गोल्ड मेडल महेश्वरी सैयाम सिल्वर मेडल उषा धूमकेती ब्रॉन्ज मेडल 50 किलोग्राम वजन में हेमलता गोल्ड मेडल निधि धुर्वे सिल्वर मेडल पायल गौतम ब्रांच मेडल आयु वर्ग 16-17-18

37 किलोग्राम वजन में महेश्वरी गोल्ड मेडल अर्चिता सिंह सिल्वर मेडल 42 किलोग्राम वजन में राधिका बढई गोल्ड मेडल मुस्कान सिल्वर मेडल कौशल्या ब्रांच मेडल 55 किलोग्राम वजन में अनूपा वट्टे गोल्ड मेडल रागिनी सिल्वर मेडल वर्षा ब्रांच मेडल 45 किलोग्राम वजन में साक्षी माली गोल्ड मेडल श्रद्धा सिल्वर मेडल रजनी परस्ते ब्रॉन्ज मेडल 50 किलोग्राम वजन में नेहा मरावी गोल्ड मेडल अंजनी सिल्वर मेडल मालती ब्रांच मेडल वर्ग 19-20 वर्ष 50 किलोग्राम वजन में शिवानी बैगा गोल्ड मेडल टिकेश्वरी पड़वार सिल्वर मेडल केसरी धुर्वे ब्रॉन्ज मेडल 55 किलोग्राम वजन में दामिनी परस्ते गोल्ड मेडल भारती धुर्वे सिल्वर मेडल प्राप्त किया! प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आयोजक टीम की ओर से आगामी समय में आयोजित 13-14 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा भोपाल के लिए चयनित किया गया! साथ ही अतिथियों द्वारा मंच से सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन मेडल और पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment