….नमस्कार! सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ
🕉गुरुवार, 27 नवम्बर 2025🕉
🔥👉आई ए एस संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर सीधी में उबाल, ब्राह्मण महासभा और शिवसेना ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत। सरकार ने जारी किया नोटिस।
⛔👉सीधी पुलिस ने दो नाबालिक बालिकाओं को सकुशल पहुंचाया घर।
⛔👉पांडुरना जिले में हमले के विरोध में बजरंग दल का विरोध हुआ तेज। कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अधिकारियों पर कार्यवाही कि, की गई मांग।
⛔👉सिंगरौली जिले में सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत राह चलते युवक को गुंडो ने पीटि एवं लूटा। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप।
⛔👉संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 भाषाओं में किया ‘संविधान’ के अनुवाद का लोकार्पण।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी शोएब ने की थी आतंकी उमर की मदद।
⛔👉इंडोनेशिया में कुदरत का नया कहर, बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब भूकंप, तेज झटकों से दहला सुमात्रा
⛔👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि साउथ अफ्रीका को 2026 के G20 समिट में नहीं बुलाया जाएगा।
⛔👉चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी, मोदी कैबिनेट ने 7,280 करोड़ रुपए की योजना को दी मंजूरी।
⛔👉अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, एयरस्पेस किया बंद! कई उड़ानें रद्द, तनाव बढ़ा।
⛔👉पाकिस्तान सीमा पर IAF का बड़ा सैन्य अभ्यास, राजस्थान बॉर्डर पर 3 से 6 दिसंबर तक NOTAM हुआ जारी।
⛔👉पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की मौत की अफवाह, आदियाला जेल में मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया, उधर पाकिस्तान सरकार ने बुलाया संसद का आपात सत्र।
⛔👉खरगे ने दिए कर्नाटक संकट हल करने के संकेत, बोले- राहुल और सोनिया गांधी से बात करूंगा।
⛔👉राम मंदिर ध्वजारोहण पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक, दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं।
⛔👉CBSE का बड़ा फैसला, अब क्लास 6 से 8 के लिए स्किल एजुकेशन अनिवार्य, होंगे कई बड़े बदलाव।
⛔👉IAS अफसर संतोष वर्मा को जारी हुई नोटिस सरकार ने कहा- ब्राह्मणों की बेटियों पर बयान गंभीर कदाचरण। अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
⛔👉हांगकांग अग्निकांड में अब तक 36 मौतें, 279 लोग लापता,सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आग।
⛔👉भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मिली मेजबानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई।
⛔👉 बिहार में नहीं छोड़ेंगे डेरा, चाहे जो हो राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के नोटिस पर RJD की दो टूक।
⛔👉शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1022 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,200 के पार बंद।
खेल समाचार
➡🏏भारत गुवाहाटी टेस्ट साउथ अफ्रीका से 408 रन से हारा।बुमराह ने जिस कप्तान को बौना कहा उसकी टीम ने क्लीन स्वीप किया।
🌹आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹