विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

0 339

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

जनहितैषी योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का भी किया वितरण

 

शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा 25 एवं 26 नवंबर 2025 को विकासखंड डिंडौरी के अनेक ग्रामों में व्यापक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत गणेशपुर, दर्री मोहगांव, आनाखेड़ा, कसईसोंढ़ा, चौरामाल, मुढ़ियाखुर्द, मुढ़ियाकला एवं केवलारी में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

कार्यक्रमों के दौरान विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्राम पंचायत भवनों का भूमिपूजन, उप-स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण, मिघरौड़ी पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पुलिया निर्माण, सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं सीएचओ आवास गृह निर्माण कार्य तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया।

जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन, पात्रता पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, बीपीएल स्वीकृति पत्र, 60 वर्ष से अधिक आयु की पेंशन सत्यापन पर्चियाँ, किसान क्रेडिट कार्ड, मिनी किट, बैंक लोन वितरण, स्ट्रीट वेंडर लाभ, मुद्रा लोन के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे अपने उद्बोधन में कहा कि “मैं विकासखंड डिंडौरी के सभी ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है ग्राम विकास को गति देना, प्रत्येक हितग्राही तक शासन की योजनाएँ पहुँचाना और हर गाँव को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना।

विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि पंचायत भवन, उप-स्वास्थ्य केंद्र, पुलिया निर्माण, सीसी रोड, सामुदायिक भवन, जल जीवन मिशन एवं अन्य विकास कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएँ ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका हक मिले चाहे वह आवास योजना हो, पेंशन योजना हो, किसान क्रेडिट कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड या किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग। आज वितरित किए गए स्वीकृति पत्र इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि विकास की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को समृद्ध, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाएँगे। मैं सभी ग्रामीणों से अपील करता हूँ कि वे शासन की योजनाओं का लाभ उठाएँ, अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और विकास में सक्रिय भागीदारी दें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment