नमस्कार!सुबह सवेरे- समाचार दर्शन🙏

संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ
🕉शनिवार 22- नवम्बर – 2025🕉
👇
🎯👉सीधी जिले में मध्यान भोजन योजना पर गहरा संकट, सभी ब्लॉकों में 3 महीने से रसोइयों को वेतन नहीं, घर चलाना हुआ मुश्किल।
🎯👉सीधी जिले की टिकरी छात्रावास की छात्राओं का फूटा दर्द, बार्डन पर गंभीर आरोप कलेक्टर से लगाई गुहार।
🎯👉अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी पाथरखेड़ा से दर्शकों का दिल जीत कर बिदा हुई रामलीला मंडली।
🎯👉डिंडोरी जिला सीएम हेल्पलाइन निराकरण में लगातार बना हुआ है ए ग्रेड में।
🎯👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, एयरपोर्ट पर कलाकारों ने साष्टांग होकर स्वागत किया, ऑस्ट्रेलियाई PM से मुलाकात की।
🎯👉 बिहार में 20 साल बाद नीतीश ने गृह मंत्रालय छोड़ा, BJP के सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी, फाइनेंस JDU के पास, मंगल पांडे फिर स्वास्थ्य मंत्री।
🎯👉भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत। तेजस दूसरी बार क्रैश,पहली बार पायलट की जान गई।
🎯👉सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए देश में चार लेबर कोड तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए। इन कोड्स के लागू होने के साथ ही 29 पुराने श्रम कानून खत्म हो गए हैं और उनकी जगह अब एकृकीत और सरल ढांचा काम करेगा।
🎯👉श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया गया है और अब वे देश के कानून हैं। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि श्रम नियमों का आधुनिकीकरण, श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देना और श्रम पारिस्थितिकी तंत्र को कार्य की उभरती दुनिया के साथ संरेखित करके, यह ऐतिहासिक कदम भविष्य के लिए तैयार कार्यबल और मजबूत, लचीले उद्योगों की नींव रखता है।
🎯👉 भागवत बोले- RSS किसी के खिलाफ नहीं, संघ न राजनीति करता है, न किसी संगठन को दूर से नियंत्रित करता है।
🎯👉 ‘जो भी देश के लिए कर सकता था वो किया, इस संतुष्टि के साथ जा रहा’, आखिरी कार्यदिवस पर भावुक हुए सीजेआई गवई।
🎯👉कार्यवाही के दौरान साथी जजों ने सीजेआई गवई के योगदान को याद किया। गवई जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद दूसरे दलित और पहले बौद्ध सीजेआई हैं। गवई ने कहा, मैं हमेशा मानता हूं कि हमारा संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित है, और मैंने अपनी जिम्मेदारियां इन्हीं चार दीवारों के भीतर रहकर निभाईं।
🎯👉शिवकुमार गुट के विधायकों के शक्ति प्रदर्शन पर कांग्रेस सख्त, सुरजेवाला बोले- अनावश्यक बयान न दें।
🎯👉 कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि वह कानून तोड़ने या लोगों को डराने वाली राजनीति का समर्थन नहीं कर सकती।
🎯👉महाराष्ट्र ठाणे में कार ने 4-5 वाहनों को कुचला, 4 की मौत और 3 घायल, ड्राइवर को हार्टअटैक आने से हादसा हुआ, उसकी भी मौत।
🎯👉उदयनिधि स्टालिन बोले- संस्कृत मरी हुई भाषा, मोदी को तमिल की चिंता तो हिंदी क्यों थोप रहे, BJP बोली- तमिल में भी संस्कृत के कई शब्द।
🎯👉डोनाल्ड-ट्रम्प के बेटे ने खेला डांडिया,अनंत अंबानी भी थे साथ, उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी, कृति सेनन ने किया रिहर्सल।
🏏खेल समाचार🏏
🎯👉🏏भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हारा, आखिरी गेंद पर 3 रन बनाकर मैच टाई कराया, सुपर ओवर में वाइड फेंक कर हारे।
🎯👉भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच आज से गुवाहाटी में, शुभमन बाहर, ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे, रेड्डी को मौका संभव, साउथ सीरीज में अफ्रीका 1-0 से आगे है।
🌹आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹