सक्का एवं किसलपुरी हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

0 232

रिपोर्टर-धनीराम चचाम अमरपुर डिंडौरी

 

कलेक्टर श्रीमती अंजू भदोरिया के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्याम सिंगोर के मार्गदर्शन में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सक्का एवं किशलपुरी में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, तथा चाइल्डलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न या सहायता की आवश्यकता होने पर 1098 टोल-फ्री नंबर पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

इसके साथ ही किशोरों के जेनेरिक समाजीकरण, आत्म-सुरक्षा, जागरूकता और सुरक्षित व्यवहार के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान छात्रों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया एवं उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से परिवीक्षा अधिकारी प्रकाश यादव, परामर्शदाता सुषमा डोंगरे, आउटरीच कार्यकर्ता पूजा टेकाम, विद्यालय के शिक्षकगण, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment