डिंडौरी पुलिस द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 17 से 18 नवंबर 2025 तक एकलत्य विद्यालय, रैयतपुर में दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनियाँ सम्मिलित हुईं, जिन्होंने युवाओं को रोजगार से जुड़े विभिन्न अवसरों, उपलब्ध पदों, सैलरी संरचना, सुविधाओं एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस मेले के दौरान युवाओं के लिए कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन तथा भविष्य निर्माण से संबंधित विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।
मेले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए लगभग 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लाभ उठाया। सभी प्रतिभागियों को रोजगार से संबंधित आवश्यक कार्यवाही, दस्तावेज प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी साझा की गई।
डिंडौरी पुलिस का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाए तथा उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए। आगे भी इसी प्रकार के उपयोगी एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।