संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन पांढुरना के समाज भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना
पांढुरना – पांढुरना के न्यू सुभाष वार्ड (रेलवे अंडरब्रिज) के समीप स्थित संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन पांढुर्णा के समाज भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस पुनीत कार्य में कुनबी समाज के सभी ऊर्जावान साथी और प्रबुद्ध नागरिक बढ़चढकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
पांढुर्णा और मारुड के बाद अब ग्राम तिगांव में भी भवन निर्माण हेतु शेयर और सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य सोमवार दिनांक 17 नवंबर से शुरू किया गया है। संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन पांढुर्णा की तिगांव इकाई ने सोमवार से ग्राम में सहयोग राशि शेयर के रूप में एकत्रित करने का शुभ कार्य प्रारंभ किया है।
पहले ही दिन 1 लाख 65 हजार रुपये की शेयर राशि स्वजातीय बंधुओ द्वारा प्रदान करके अपना सक्रिय सहयोग दिया गया। स्व. तुकाराम जी ठाकरे की स्मृति में श्री संजय तुकाराम ठाकरे (प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सिराठा) द्वारा 55 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई। स्व. गेंदराव जी ठाकरे की स्मृति में श्री संजू ठाकरे (नोटरी) , श्री सुधाकर ठाकरे , श्री राजेंद्र ठाकरे और स्व. मधुकर जी ठाकरे की स्मृति में श्री आकाश ठाकरे एवं संपूर्ण परिवार द्वारा कुल 44 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन पांढुर्णा के अध्यक्ष श्री रामराव टोनपे , संगठन के तिगांव ग्राम अध्यक्ष श्री मोहन राऊत , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीमराव वालके , पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष नरेंद्र महाले , डॉ प्रशांत महाले , कुनबी समाज संगठन पांढुर्णा के उपाध्यक्ष श्री सुरेश तिडके , जयेंद्र बाम्बल , प्राचार्य श्री रविन्द्र दलवी , श्री मनोज गुड़दे , श्री निलेश हिवसे , श्री अरविंद उर्फ बंडू वालके , नगर कांग्रेस कमेटी तिगांव अध्यक्ष श्री दिनेश घोरमाड़े , ग्राम पंचायत तीगांव पंच श्री हरिभाऊ वानखड़े , श्री आकाश ठाकरे , श्री किसना वानखड़े आदि स्वजातीय बंधुगण उपस्थित रहे।