वन्य प्राणी जंगली सुअर का सुरक्षित रेस्क्यू

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना
पांढुरना: पांढुर्णा जिले के ग्राम चिचोलीबड़ में एक जंगली सुअर के खेत के कुंए में गिरने की सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यु दल ने त्वरित कार्रवाई की। दल ने जंगली सुअर को रस्सी की जाल और अन्य उपकरणों की सहायता से सुरक्षित रूप से कुंए से बाहर निकाला।
रेस्क्यू ऑपरेशन:
वन परिक्षेत्र अधिकारी पांढुर्णा के नेतृत्व में वन्यप्राणी रेस्क्यु दल ने घटना स्थल पर पहुंचकर जंगली सुअर को जीवित अवस्था में कुंए से बाहर निकाला। दल द्वारा एक वन्य प्राणी जंगली सुअर (मादा) उम्र लगभग 2-3 वर्ष का रेस्क्यु किया गया, जिसे स्वस्थ अवस्था में छोड़ दिया गया।
प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया:
जंगली सुअर को उसके प्राकृतिक आवास वनक्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहां वह खेतों के रास्ते अपने आवास की ओर भाग निकली। वन्यप्राणी जंगली सुअर का सुरक्षित रेस्क्यु करने में परिक्षेत्र सहायक चिचोली श्री गुलाब धुर्वे एवं चिचोली वृत्त के स्टाफ तथा स्थानीय कृषकों का सक्रिय सहयोग रहा।