पांढुरना प्रशासन ने एन्थ्रेक्स पर नियंत्रण के लिए 1142 पशुओं का रिकॉर्ड समय में किया टीकाकरण

0 350

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

​पांढुरना जिले के ग्राम हिवरा पृथवीराम, उमरीकला, जटलापुर, और लिंगा में आज 15 नवंबर 2025 को पशुपालन विभाग की 3 टीमों द्वारा घर-घर जाकर एन्थ्रेक्स प्रोफाइलैक्टिक टीकाकरण किया गया। एन्थ्रेक्स बीमारी की रोकथाम के लिए यह टीकाकरण कार्य पूरी सतर्कता के साथ सम्पन्न किया गया, जिसके तहत कुल 1142 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
​उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पांढुर्णा द्वारा गत दिवस शासकीय वाहन से राज्य स्तरीय डी.आई. लैब, भोपाल में उपस्थित होकर एन्थ्रेक्स टीकाद्रव्य प्राप्त किया गया और उसे जिला पांढुर्णा में उपलब्ध कराया गया। इसके बाद टीकाद्रव्य पशुपालन विभाग की टीमों को वितरित किया गया और उन्हें सुरक्षित ढंग से टीकाकरण कार्य करने के लिए तकनीकी दिशा-निर्देश दिए गए।
​टीमें पीपी किट, हैंड ग्लव्स और चश्मा पहनकर सावधानीपूर्वक पशुओं का टीकाकरण कर रही थीं। आज 15 नवंबर 2025 को किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए और न ही पशु मृत्यु की कोई सूचना प्राप्त हुई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। टीमों द्वारा प्रतिदिन ग्रामों में निरीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
​यह टीकाकरण कार्य प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में किया गया, जिसमें 5 किलोमीटर की परिधि में रिंग वैक्सीनेशन करते हुए एक ही दिन में टीकाकरण कार्य पूरा करने को कहा गया था। इस आदेश के तहत 3 टीमें बनाकर एक ही दिन में 5 किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी ग्रामों में टीकाकरण कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment