ग्राम सूरजपुरा में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा मामला, पुलिस जांच में जुटी

0 386

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

जनपद पंचायत शाहपुरा अंतर्गत ग्राम सूरजपुरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव उसके ही घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना पाकर शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment