बिजली बिल के नाम पर लूट — सीधी जिले में गरीबों पर बढ़ा बोझ, 100 रुपये योजना खत्म, अब 700-800 रुपये वसूली

0 318

सीधी, मध्यप्रदेश।

वीपीएल योजना के तहत प्रदेश की गरीब जनता को एक बत्ती फ्री कनेक्शन देकर सरकार ने राहत दी थी। शुरू में इस योजना के अंतर्गत केवल 100 रुपये प्रति माह बिजली बिल तय किया गया था, जिससे गरीब और किसान वर्ग को काफी सुविधा मिली।

लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। सरकार द्वारा यह योजना समाप्त कर दी गई है, और अब बिजली विभाग द्वारा गरीबों से 700 से 800 रुपये प्रति माह तक वसूले जा रहे हैं। इससे ग्रामीण और निम्नवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह बिजली विभाग की सीधी लापरवाही या फिर सरकारी उदासीनता का परिणाम है। लोगों को किसी प्रकार की पूर्व सूचना या राहत नहीं दी गई। गांव-गांव में उपभोक्ता बिजली बिल के नाम पर लूटखसोट की शिकायतें कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि गरीबों के लिए फिर से 100 रुपये वाली योजना लागू की जाए या वास्तविक खपत के अनुसार ही बिल लिया जाए, ताकि किसानों और मजदूरों को राहत मिल सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment