लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन

सिंगरौली || जिला ब्यूरो – रोहित शाह
सिंगरौली, 31 अक्टूबर।
देश की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश के साथ सिंगरौली आज दौड़ा – ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज सिंगरौली जिले में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और समरसता का संदेश प्रसारित करना रहा।
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती राधा सिंह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, तथा जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजन शामिल हुए।
मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने ‘एकता में शक्ति है’ का संदेश देते हुए पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता शपथ ली और सरदार पटेल जी के योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम का समापन एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।