डिंडोरी जिले में साढ़े तीन बजे बंद हुए स्कूल, बजाग विकास खंड के उफरी विद्यालय में समय से पहले हुई छुट्टी। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक की लापरवाही आई सामने

0 430

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

 

 

डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत एक बार फिर शासकीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है विकासखंड बजाग के एकीकृत माध्यमिक शाला ऊपरी में माध्यमिक विद्यालय समय से पहले ही बंद कर दिया गया और अध्यनरत विद्यार्थी और शिक्षक ताला लगा करके चले गए। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की लापरवाही का शिकार नौनिहाल बालक और बालिका हो रहे हैं जिनके हाथों से भारत का भविष्य। आपको बता दें कि विद्यालय में पदस्थ प्रधानाध्यापक पूरन दास सूरजे का प्रशासनिक स्थानांतरण दूसरे ब्लाक में कर दिया गया है पर स्थानांतरण से पहले बालक आश्रम उफरी और फिर स्थानांतरण के बाद पूर्व बीईओ के साथ तालमेल बनाकर बालक छात्रावास बोंदर में हास्टल अधिक्षक बन गये जबकि प्रशासनिक तबादले के आदेश को ठेंगा दिखा दिया गया। महत्वपूर्ण यह है कि प्रधानाध्यापक की मनमानी पूर्वक रवैया के चलते उफरी माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक भी लापरवाह है जिसके चलते विद्यालय समय से पहले बंद हो गया। इस मामले में प्रधानाध्यापक सूरजे का कहना है कि पूरे गाड़ासरई में विद्यालय में बंद हो गये, मेरे स्कूल से क्या होगा? आखिर प्रधानाध्यापक ही क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का पोल खोल रहे हैं तो हम आप समझ सकते हैं कि डिंडोरी जिले के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का क्या होगा?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment