एनटीपीसी विंध्याचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत युवा अधिकारियों ने दिखाई जागरूकता की मिसाल

भाषण प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दिया संदेश – “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी”

0 233

 

विंध्याचल (सिंगरौली)।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत एनटीपीसी विंध्याचल में “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर एक प्रेरणादायक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 2024 बैच के एक्जीक्यूटिव ट्रेनीज़ के बीच आयोजित हुई, जिसमें युवा अधिकारियों ने अपने विचारों से पारदर्शिता और नैतिक कार्यसंस्कृति के प्रति गहरी समझ और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देबास्मिता त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक (आरएलआई) उपस्थित रहीं। वहीं निर्णायक मंडल में श्री संजय प्रकाश यादव, उपमहाप्रबंधक (ईएमजी) और श्री राघवेंद्र प्रसाद, उपमहाप्रबंधक (आरएलआई) शामिल रहे।

 

प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वक्ताओं ने तर्कसंगत उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि सतर्कता केवल किसी एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रविकांत रमिनन्नी, वरिष्ठ प्रबंधक (आरएलआई) ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन श्री टी. आर. राधिश, अपर महाप्रबंधक (विजिलेंस) के मार्गदर्शन में विजिलेंस विभाग द्वारा संपन्न हुआ।

 

वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल सदैव पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिक कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करता है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप ऐसे आयोजन संगठन में ईमानदारी, निष्पक्षता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं।

 

✨ युवा ऊर्जा, सतर्क सोच और

जिम्मेदारी के संग – एनटीपीसी विंध्याचल ने पेश की नैतिक जागरूकता की मिसाल।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment