सीधी में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – बृहद युवा सम्मेलन” में युवाओं का जोश और संकल्प दिखाई दिया

0 248

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ : सीधी (मध्य प्रदेश)

 

सीधी में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – बृहद युवा सम्मेलन” में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद जी ने युवाओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में युवाओं के जोश और उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया कि देश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण की दिशा में दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अब केवल विचार नहीं, बल्कि युवाओं के जीवन का लक्ष्य बन चुका है।

 

इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, श्री इंद्रशरण सिंह, श्री के.के. तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री निशांत मिश्रा (कंपू) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment