बहरी बिजली विभाग की मनमानी जारी — बीपीएल उपभोक्ताओं को फिर आया 1100 रुपये का बिल, ग्रामीणों में आक्रोश

0 546

सीधी / बहरी।

सीधी जिले के बहरी क्षेत्र में बिजली विभाग की गड़बड़ बिलिंग से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीपीएल कार्डधारी उपभोक्ताओं को जहाँ पहले 100 से 150 रुपये तक का बिल आता था, वहीं पिछले माह 1400 रुपये और इस माह फिर 1100 रुपये का बिल थमा दिया गया है।

 

ग्रामीण किसानों का कहना है कि खपत समान होने के बावजूद विभाग मनमाने तरीके से अधिक बिल भेज रहा है। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई लोगों ने बिल का भुगतान करने में असमर्थता जताई है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और वास्तविक खपत के अनुसार बिल संशोधित करने की मांग की है।

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ — हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment