गोपाष्टमी पर्व पर कल्याण केंद्र गौ सदन बरगांव में हुआ भव्य आयोजन

0 375

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

बरगांव (डिंडोरी)। आज कल्याण केंद्र गौ सदन बरगांव में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व गौमाता की आराधना, सेवा और सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान गौपूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समग्र वातावरण गौमय और भक्ति भाव से ओत-प्रोत रहा।

 

कार्यक्रम में श्री श्याम जी भाईसाहब, प्रकल्प प्रमुख कल्याण केंद्र, ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि — “गोपाष्टमी केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति में गौमाता के प्रति हमारी कृतज्ञता और आत्मीय संबंध का प्रतीक है। गौ सेवा ही लोक सेवा है, और इससे समाज में करुणा, सह-अस्तित्व एवं आत्मनिर्भरता के मूल्य स्थापित होते हैं।”

 

इस अवसर पर सचिव डॉ. एस. के. बाजपेयी जी, श्री राजेश बिल्थरे जी, श्री आकाश दुबे जी, श्री गुरुदेव शरण जी, श्री उमेश रजक जी, श्री वीरेंद्र तिवारी जी, श्री जाम सिंह जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाता का पूजन किया और गोसेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम के समापन पर गौ सेवा संकल्प लिया गया, जिसमें यह निर्णय किया गया कि गौ संरक्षण, गौ उत्पादों के उपयोग और स्थानीय स्तर पर गोपालन के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

 

गोपाष्टमी पर्व का यह आयोजन कल्याण केंद्र गौ सदन बरगांव में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जहाँ परंपरा और कर्तव्य का समन्वय सहज रूप में दिखाई दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment