Breaking News

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम: ग्राम तिगांव में 100 पेड़ लगाए गए

0 277

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो जिला पांढुरना

 

पांढुरना, मध्य प्रदेश – ग्राम तिगांव में डोंगरगढ़ पहाड़ी पर पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई मध्य प्रदेश भारत जिला पांढुरना की टीम द्वारा 100 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर निरंतर निराहार महायोगी अवधूत दादागुरु का आगमन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने मधुर वचन और संवाद किया।

 

कार्यक्रम में महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दादागुरुजी ने अपने मध्य वचन संवाद में कहा कि जहां तीनों देवता बसते हैं, उसे तिगांव कहते हैं।

 

कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नलिखित है:

– सुबह 10:00 से 11:30 तक: संकट मोचन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम

– सुबह 11:30 से 02:00 तक: दत्त मंदिर हिमिच से दादागुरुजी में मुखारविंद से मधुर वचन एवं संवाद

– दोपहर 2:00 से 03:00 तक: देव वृक्षों की स्थापना और विशाल महाप्रसाद

 

आयोजनकर्ता समस्त धर्मप्रेमी एवं ग्रामवासी तीगांव जिला पांढुरना ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment