ग्राम पंचायत करोपानी में गौपूजन कार्यक्रम सम्पन्न, मां अंबे स्व-सहायता समूह एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

0 562

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

 

विकासखंड बजाग के ग्राम पंचायत करोपानी में मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के गौसंवर्धन एवं संरक्षण अभियान के तहत गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मां अंबे स्व-सहायता समूह एवं जिला प्रशासन डिंडौरी के संयुक्त तत्वावधान में करो पानी गौशाला परिसर में सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष बजाग श्रीमती फूलकली मरावी, राजेंद्र दुबे, सरपंच श्रीमती ज्ञानकुमारी मरावी, भगोलीय प्रसाद बछला, उमेश खंडेलवाल, काशीराम मरावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथियों का स्वागत ग्रामवासियों एवं गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं चंदन तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोकनृत्य दलों ने ग्वाला नृत्य प्रस्तुत कर पारंपरिक ढंग से अतिथियों का स्वागत किया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव एवं भक्ति की भावना का संचार हुआ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्री विपिन तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा से हुआ। इस दौरान कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने गौशाला में उपस्थित लगभग 100 गौवंश को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं आरती उतारकर पूजन-अर्चन किया। पशुओं को पकवान एवं मीठा भी खिलाया गया।

 

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी श्री एच. पी. शुक्ला ने इस अवसर पर गोवंश संरक्षण के धार्मिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला।

 

अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा —

 

> “गौसेवा केवल परंपरा नहीं, यह हमारे जीवन और जीविका का आधार है। जब हम गायों की सेवा करेंगे तो निश्चित ही हमें दूध के साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। शासन स्तर से गौशाला के सुचारू संचालन हेतु हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर चारा उत्पादन के लिए खेतों में बीज बोकर स्थायी व्यवस्था बनाई जाएगी।”

 

 

 

उन्होंने सरपंच, ग्रामवासियों एवं स्व-सहायता समूह से आग्रह किया कि वे भी आगे बढ़कर गौशाला के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी गौसंवर्धन एवं संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और गौसेवा को जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी बजाग श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री भरत बट्टे, पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment