ग्राम करौंदी में गौपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शारदा मां गौ सेवा समिति गौशाला में हुआ आयोजन
शहपुरा। मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार ग्राम करौंदी स्थित शारदा मां गौ सेवा समिति गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गौमाता का पूजन-अर्चन व आरती की गई तथा सभी गौवंश को पकवान और मीठा खिलाया गया। उपस्थित जनों ने गौसेवा के महत्व पर विचार व्यक्त किए और गौसंवर्धन एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजन के अवसर पर समिति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्र चंदेल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत शहपुरा) एवं विशेष अतिथि अनिल बर्मन (सचिव, अधिवक्ता संघ) उपस्थित रहे।
अध्यक्षता शारदा मां गौ सेवा समिति के अध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने की।
इस अवसर पर मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू, जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू, जनशिक्षक अश्वनी साहू, पंच संतोषी बनवासी, माशा प्रधानाध्यापक चुन्नीलाल साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, शिक्षक रत्नराज साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला साहू, गौसेवक हरिलाल बनवासी तथा ग्रामीण वीरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।