दिल को सुकून मिले बस वही दिवाली

श्री निलेश कलसकर वनांचल समाचार पत्र 8966053452
सौंसर – नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम गुंजी में जाकर मनाई दीवाली। संस्था के सदस्यों ने ग्रामीण अंचल में जाकर कपड़े व मिठाई बांटकर दीपावली मनाई।
निशुल्क कपड़ा बैंक की शुरुआत
संस्था ने 6 वर्ष पहले सौसर नगर में निशुल्क कपड़ा बैंक की शुरुआत की थी। इस वर्ष भी दीपावली के दिन बिच्छूआ तहसील के ग्राम पंचायत लोहांगी के दुरस्त ग्राम गुंजी में आदिवासी ग्रामीणों के साथ लक्ष्मी पूजन के दिन लोकगीत लोक नृत्य के साथ ग्राम वासियों के द्वारा स्वागत किया गया।
ग्रामीणों के साथ दिवाली मनाई
संस्था के सदस्यों ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर साडी, ट्राउज़र, जीन्स, लुगड़ा, पैंट, लड़कियों के लिए सूट, कुर्ते छोटे बच्चो के कपड़े बांटे गए। इस अवसर पर सरपंच नरेश बोसम, शिक्षक समाजसेवी खेमराज श्रीबंदू गुरुजी, वृक्षमित्र अरुण गुरुजी ठाकरे हनवते गुरूजी, चंद्रशेखर जैवार सर, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सामान्य अनिल बोबडे जी और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।
सुखद अनुभव
इस पर्व को मनाने के लिए युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित थे और यह दीपावली गांव के लोगों के साथ मनाने पर हमारे पूरे टीम को बहुत ही सुखद अनुभव प्राप्त हुआ।