कोदो-कुटकी उत्पादक किसान 24 तक कराएं पंजीयन

(वीरेन्द्र श्रीवास, ब्लॉक ब्यूरो–मंडला)
मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो, कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानी है। इसके लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है, कोदो-कुटकी उत्पादक किसान नजदीकी पंजीयन केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेज दिखाकर पंजीयन करवा सकते हैं। उप संचालक कृषि ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि किसान भाई समय पर पंजीयन करवाएं और योजना का लाभ लें।