गौमाता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक — जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव गौशाला में सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा

0 405

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे हैं गौपूजन कार्यक्रम

 

 

प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत को सहेजने और गौसंवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेशभर की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव स्थित गौशाला में भी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हुई।

 

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, श्री मटाले, श्री सतीश चौबे, डॉ. कुलस्ते सहित अनेक सम्मानित जन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन से हुआ। गौशाला में उपस्थित गौमाताओं का विधिवत तिलक, आरती और पुष्पमालाओं से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में भक्ति और उत्सव का वातावरण व्याप्त रहा।

 

अतिथियों ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, गोवंश और मानव जीवन के बीच संतुलन एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। गौसेवा के माध्यम से हम न केवल अपनी परंपरा का सम्मान करते हैं, बल्कि पर्यावरण और आजीविका से भी जुड़ाव स्थापित करते हैं।

 

पूजन के पश्चात उपस्थित ग्रामीणजनों एवं गौशाला सदस्यों ने गौसंवर्धन और संरक्षण के संकल्प के साथ गौमाता को पकवान और मीठा अर्पित किया। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment