जिले में कल लगेगा “युवा संगम रोजगार मेला” — बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

सिंगरौली, 15 अक्टूबर 2025
जिले के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “युवा संगम स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय सिंगरौली, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा आईटीआई सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
स्थान: रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सिंगरौली
समय: 16 अक्टूबर 2025, प्रातः 11 बजे से
मेले में जिले की प्रमुख औद्योगिक कंपनियाँ — महान एनर्जेन लिमिटेड, अदानी पॉवर, रिलायंस सासन पावर लिमिटेड, रिलायंस कोल माइंस मुहेर, हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज बरगवां, जे.पी. कोल माइंस अमिलिया, त्रिमुला इंडस्ट्रीज, कॉसमोस आयरन एंड पॉवर, आदित्य बिरला कैपिटल, एस.आई.एस. सिक्योरिटी, टाटा ए.आई.ए., भारत सिक्योरिटी एजेंसी सहित अन्य संस्थाएँ भाग लेंगी।
योग्यता:
5वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, स्नातक एवं परास्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
वेतनमान: कंपनी के नियमानुसार
अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
जिला ब्यूरो चीफ – सिंगरौली