रोजगार हेतु ग्रामीणों ने ओबी कंपनी का काम रोका

बीना – एनसीएल बीना परियोजना में ओबी का काम कर रहे चेन्नई राधा कंपनी में रोजगार के लिए काम बाधित किया। अस्वासन के बाद पुनः काम हुआ चालू। महीनों से काम बाधित करने का प्रक्रिया चल रहा है। विस्थापित परिवार हो चूका लाचार।
बता दे कि बुधवार क़ो सुबह लगभग 11 बजे एनसीएल बीना परियोजना में ओबी का काम कर रही निविदा प्राप्त चेन्नई राधा कंपनी का काम ग्रामीणों ने काम रोक दिया। इससे परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मौके से बीना चौकी प्रभारी जीतेन्द्र सरोज एवं परियोजना के सिक्योरिटी इंचार्ज नांगलकर पहुंच कर ग्रामीणों क़ो काफ़ी समझाने का प्रयास किया परन्तु विस्थापित अपने मांग पर डटे रहे। विस्थापित हरिनाथ खरवार ने बताया कि एक माह पूर्व एसडीएम, सीएमडी एवं थाना मोरवा द्वारा अस्वासन दिया गया था कि दस दिन में विस्थापित परिवार क़ो समायोजन किया जायेगा। परन्तु एक माह वित जाने के बाद भी किसी विस्थापित का समायोजन नहीं किया। इससे नाराज ग्रामीण काम रोक कर धरना दिए। साम लगभग चार बजे परियोजना प्रबंधन, कंपनी एचआर राहुल सिंह, चौकी प्रभारी के समझाने के बाद काम चालू हो सका। परियोजना में विस्थापित द्वारा काम रोकना एक आम बात हो गया है। क्या कारण है कि विस्थापित परिवार के समायोजन में ओबी कंपनी रखने में रूचि नहीं ले रही है। आये दिन ओबी कंपनी का काम घंटो बाधित होने से करोडो का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसडीएम, सीएमडी जैसे संबैधानिक लोगो के अवगत होने के बाद भी समायोजन नहीं होना आखिर क्या कारण है। विस्थापित रोजगार पाने के लिए लाचार है।